Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

नेपाल एयरलाइंस ने भारत से मांगी माफी, जम्मू कश्मीर को दिखाया था पाकिस्तान का हिस्सा

Nepal: नेपाल एयरलाइंस ने एक ‘‘नेटवर्क मैप’’ में जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाए जाने के बाद पैदा हुए विवाद के मद्देनजर मानचित्र संबंधी त्रुटियों के लिए गुरुवार को भारत से माफी मांगी। विरोध के कारण इस एयरलाइन ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिया था।

एयरलाइन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हमारे सोशल मीडिया चैनलों पर हाल में साझा किए गए ‘नेटवर्क मैप’ में हुई त्रुटि के लिए हम माफी मांगते हैं। इस मानचित्र में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के संबंध में महत्वपूर्ण मानचित्र संबंधी त्रुटियां थीं, जो नेपाल या नेपाल एयरलाइंस के आधिकारिक रुख को नहीं दर्शाती हैं।’’

एयरलाइन के अनुसार, ‘‘हमने तुरंत पोस्ट हटा दिया और आंतरिक समीक्षा कर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारी सामग्री सटीकता के उच्चतम मानकों को पूरा करे।’’ नेपाल एयरलाइंस ने कहा, ‘‘हम इस क्षेत्र में अपने पड़ोसियों और मित्रों के साथ अपने मजबूत संबंधों को बहुत महत्व देते हैं और इस पोस्ट के कारण उन्हें पहुंची किसी भी ठेस के लिए खेद जताते हैं।’’