Breaking News

मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज     |   छत्तीसगढ़: 'पुष्पा' की तरह हो रही 'सागौन' लकड़ी की तस्करी को पुलिस ने किया नाकाम     |   होर्मुज स्ट्रेट में US सेना ने ईरान के दो ड्रोन मार गिराए     |   भारत में 2024 में सड़क हादसों से 1.77 लाख लोगों की मौत, हर घंटे 20 लोगों ने गंवाई जान: सरकारी रिपोर्ट     |   दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, तीन की मौत     |  

Delhi: मंगोलपुरी में बदमाशों ने दादा-पोते पर चाकू से किया हमला, पैसे लूटकर फरार

Delhi: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में गुरुवार देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक किराने की दुकान चलाने वाले दादा-पोते पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, लगभग पांच-सात बदमाश दोपहिया वाहनों पर आए और अचानक उनकी दुकान पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दादा-पोते पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने दुकान के कैश बॉक्स से नकदी लूटी और फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।