Breaking News

US विदेश मंत्री मार्क रूबियो जयपुर पहुंचे, आमेर किला-सिटी पैलेस का दौरा करेंगे     |   नीट पेपर लीक केस: रॉउज एवन्यू कोर्ट ने मनीषा को 6 दिन की CBI की कस्टडी में भेजा     |   ईरान: अभी किसी प्रतिनिधिमंडल को PAK भेजने की योजना नहीं- विदेश मंत्रालय प्रवक्ता     |   ‘हम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कोई टोल नहीं लेंगे’, बोले ईरानी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता     |   कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज शाम 7 बजे बेंगलुरु से दिल्ली रवाना होंगे     |  

Tamil Nadu: यौन अपराधों में तुरंत मामला हों दर्ज, दोषियों को कड़ी सजा मिले, सीएम विजय का सख्त निर्देश

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय ने सोमवार को पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि यौन अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत मामले दर्ज किए जायें, उनकी तेजी से जांच हो और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए।

कोयंबटूर में 10 वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न और उसकी निर्मम हत्या की घटना के बाद मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जघन्य अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और आरोपियों को कठोर दंड दिलाया जाए।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने महा न्यायवादी (एटॉर्नी जनरल) को निर्देश दिया कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से जुड़े मामलों में मुकदमों की सुनवाई तेज की जाए। साथ ही एहतियाती उपाय और जन-जागरूकता भी की जाए।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री विजय ने अधिकारियों से कहा, “यौन उत्पीड़न के मामलों की त्वरित सुनवाई होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए, ताकि यह दूसरों के लिए भी निवारक साबित हो।”

बैठक में मुख्य सचिव एम. साईकुमार, गृह सचिव के. मणिवासन, महाधिवक्ता विजय नारायण, सामाजिक कल्याण और महिला अधिकार विभाग की सचिव मरियम पल्लवी बलदेव, पुलिस महानिदेशक संदीप रॉय राठौड़ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।