Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

दिल्ली में बीजेपी की नई सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक शुरू, बड़े फैसले किये जाने की उम्मीद

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की नयी सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में बड़ी घोषणाएं किये जाने की उम्मीद है। हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी नेताओं ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने का वादा किया था। 

पार्टी सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल महिला समृद्धि योजना के क्रियान्वयन के बारे में भी निर्णय ले सकता है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक भुगतान किया जाएगा, जैसा कि बीजेपी के चुनाव घोषणापत्र में वादा किया गया था।