Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

FASTag वार्षिक पास को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया, सिर्फ चार दिनों में 5 लाख के पार यूजर

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की तरफ से सोमवार को जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नई शुरू की गई FASTag वार्षिक पास सुविधा को चार दिनों में पांच लाख लोगों ने ले लिया है। राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर लगभग 1,150 टोल संग्रह बूथों पर लागू FASTag वार्षिक पास 15 अगस्त को लॉन्च किया गया था, जिसके तहत उपयोगकर्ता 3,000 रुपये का एकमुश्त भुगतान करके एक साल में 200 टोल प्लाजा पार कर सकते हैं।

इस सुविधा को देश भर के राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। बयान में कहा गया है कि पिछले चार दिनों में सबसे ज्यादा वार्षिक पास की खरीद तमिलनाडु में हुई। दूसरे नंबर पर कर्नाटक और तीसरे पर हरियाणा रहा। इसके अलावा, FASTag वार्षिक पास के माध्यम से सबसे अधिक लेनदेन तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के टोल प्लाजा पर दर्ज किए गए।

यह पास वैध FASTag वाले सभी गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए लागू है और राजमार्गयात्रा ऐप या NHAI वेबसाइट का उपयोग करके एकमुश्त भुगतान के दो घंटे के भीतर सक्रिय हो जाता है।