Breaking News

असम में बाढ़ की स्थिति बेहद चिंताजनक, बढ़-चढ़कर करें मदद: केजरीवाल     |   'सच बोलती रहूंगी', शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर दिए गए बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से जान गंवाने वाली ज्योति के भाई को यूनिवर्सिटी ने दी इलेक्ट्रीशियन की नौकरी     |   किसान-छात्र और युवा... CJP नेताओं ने राकेश टिकैत से मिलकर बनाया नया प्लान     |   राजस्थान के बांसवाड़ा में बस से टकराई स्कूल वैन, एक बच्चे की मौत, छह घायल     |  

EPFO पर जुलाई में 20 लाख नए लोगों ने कराया रजिस्टर, मनसुख मंडाविया ने दी जानकारी

Delhi: ईपीएफओ पर इस साल जुलाई में 19.94 लाख नए लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। श्रम मंत्रालय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने मीडिया को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि 10.52 लाख न्यू ज्वाइनिंग करने वाले लोगों ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) पर रजिस्ट्रेशन कराया है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस साल जुलाई में करीब 20 लाख नए लोग रजिस्टर हुए हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई में जुड़े 8.77 लाख लोग 18-25 साल के बीच है। इसमें करीब 6.25 लाख लोग ऐसे है जो पहली बार नौकरी कर रहे हैं। करीब 59.4 प्रतिशत नए लोग 18-25 वर्ष आयु वर्ग के हैं। 

उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि युवाओं में बेरोजगारी कम हुई है। मंत्री ने बताया कि जुलाई में ईपीएफओ से 4.41 लाख महिला सदस्य जुड़ीं, जिनमें 3.05 लाख नई लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि महिला रोजगार में भी वृद्धि हुई है।