राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में घना कोहरा देखने को मिला है। दिल्ली के पालम और सफदरजंग दोनों स्थानों पर दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई। कई क्षेत्रों में घने कोहरे का असर रेलवे पर भी देखने को मिला है। कोहरे के कारण दिल्ली से जाने वाली 60 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही हैं। ये ट्रेनें 7 से लेकर 8 घंटे तक की देरी से भी चल रही हैं।
उत्तर प्रदेश में ठंड ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। राजधानी लखनऊ में मौसम बदल गया है और दिन के समय में लोगों को गाड़ियों की हेडलाइट जलानी पड़ रही है। राजधानी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। सुबह 9 बजे से कानपुर में भी अंधेरा छा गया और आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई।