Breaking News

सरकार ने CBDT चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल 30 जून के बाद छह महीने के लिए बढ़ाया     |   गाजा का दावा- पिछले 24 घंटों में इजरायली हमलों में कम से कम आठ लोग मारे गए, 26 घायल     |   ट्विशा केस: सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी     |   'चंपत राय ने गड़बड़ी की, राम मंदिर को लूटा', चढ़ावा चोरी पर बोले हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |  

UP में अब कोई गुंडा टैक्स नहीं लगता, UP फार्मा कॉन्क्लेव में बोले CM योगी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को पेश किए गए बजट 2026-27 में भारत को वैश्विक बायोफार्मा हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बायोफार्मा शक्ति कार्यक्रम की घोषणा की. इस कार्यक्रम के तहत अगले 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपए का आवंटन किया जाएगा, जिससे जैविक दवाओं, बायोसिमिलर्स और संबंधित क्षेत्रों में घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा. इस केंद्रीय घोषणा ने उत्तर प्रदेश में नई ऊर्जा भर दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे राज्य को फार्मास्यूटिकल और मेडिकल डिवाइस का प्रमुख हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है.

इसी कड़ी में आज मंगलवार को लखनऊ के प्रतिष्ठित होटल ताज में फार्मा कॉन्क्लेव 1.0: इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन उत्तर प्रदेश का आयोजन हुआ. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे. कॉन्क्लेव में देश-विदेश की प्रमुख फार्मा कंपनियों के दिग्गज नेता भी शामिल हुए। जिनके नाम दिलीप सांघवी (चेयरमैन, सन फार्मा), पंकज आर. पटेल (चेयरमैन, जाइडस फार्मा), रमेश जुनेजा (चेयरमैन, मैनकाइंड फार्मा), डॉ. सतीश रेड्डी (चेयरमैन, डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज), जीनल मेहता (वाइस चेयरमैन, टोरेंट फार्मा) और अयोध्या रामी रेड्डी (चेयरमैन, रामकी ग्रुप) हैं. कार्यक्रम के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने यूपी में जीरो टालरेंस की नीति अपनाई है। आज राज्य में कोई गुंडा टैक्स नहीं लगता। सीएम योगी ने इस अवसर पर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और कानून व्यवस्था पर भी बात की.