Breaking News

सरकार ने CBDT चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल 30 जून के बाद छह महीने के लिए बढ़ाया     |   गाजा का दावा- पिछले 24 घंटों में इजरायली हमलों में कम से कम आठ लोग मारे गए, 26 घायल     |   ट्विशा केस: सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी     |   'चंपत राय ने गड़बड़ी की, राम मंदिर को लूटा', चढ़ावा चोरी पर बोले हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |  

इससे भारत के निर्यात को मिलेगा और बढ़ावा, अमेरिकी टैरिफ में कटौती की घोषणा पर बोली निर्मला सीतारमण

US-India Trade Deal: भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए उच्च अमेरिकी शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि इससे अमेरिका को होने वाले भारतीय निर्यात को और प्रोत्साहन मिलेगा। सीतारमण ने कहा कि अमेरिकी बाजार में भारतीय निर्यात पर 18 प्रतिशत का घटा हुआ शुल्क लागू होना भारत के लिए एक ‘शुभ संकेत’ है।

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बनी सहमति के तहत अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 25 प्रतिशत जवाबी शुल्क को घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार रात को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद इस समझौते की घोषणा की थी। हालांकि, समझौते के विस्तृत प्रावधानों का अभी इंतजार है।

वित्त मंत्री ने कहा कि नए बाजारों तक पहुंच और इस शुल्क कटौती को मिलाकर देखा जाए तो आने वाले समय में भारत का निर्यात बढ़ेगा। उन्होंने कहा, “इन दोनों को एक साथ रखकर देखें तो अब निर्यात में तेजी आएगी।”

अमेरिका ने अगस्त में भारतीय उत्पादों के आयात पर शुल्क को बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने के अलावा रूस से तेल खरीद जारी रखने पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क भी लगा दिया था। इस तरह भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में कुल 50 प्रतिशत शुल्क लग रहा था।