Breaking News

फायरिंग और रंगदारी केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा राजस्थान से अरेस्ट     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 'साफ है कि पैसों का गबन हुआ', बोले BJP नेता विनय कटियार     |   राम मंदिर केस: 'चंपत राय, गोपाल राव, अनिल मिश्रा जेल जा सकते हैं', बोले विनय कटियार     |   'हो सकती है चंपत राय को जेल', विनय कटियार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में किया बड़ा दावा     |   'ध्रुव राठी का यूट्यूब वीडियो हटाने पर 15 दिन में फैसला ले GAC', दिल्ली HC का आदेश     |  

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, AQI 'बहुत खराब' स्तर पर पहुंचा

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये मौसम के औसत से एक डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग ने चार से नौ दिसंबर तक मध्यम से घने कोहरे के बाद मध्य रात्रि तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को 'बहुत खराब' श्रेणी में रही। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली का 24 घंटे का एक्यूआई 310 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 तक 'संतोषजनक', 101 से 200 तक 'मध्यम', 201 से 300 तक 'खराब', 301 से 400 तक 'बहुत खराब' और 401 से 500 तक 'गंभीर' माना जाता है।