Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली में प्रदूषण का कहर! कई इलाकों में AQI 400 पार, 'Severe' कैटेगरी में पहुंची हवा, कपिल मिश्रा का केजरीवाल पर हमला

देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार गंभीर होता जा रहा है। सोमवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'Severe' यानी गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी के कई हिस्सों में जहरीली हवा और घने स्मॉग की चादर छाई रही, जिससे सुबह के समय दृश्यता भी काफी कम हो गई।

दिल्ली के इंदरलोक समेत कई इलाकों में सुबह घना स्मॉग देखने को मिला। CPCB के अनुसार, सुबह करीब 4:20 बजे ITO का AQI 406 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं, राजीव चौक में रात 1:30 बजे AQI 381 और साउथ एक्सटेंशन में सुबह 4 बजे AQI 360 रिकॉर्ड किया गया। इन इलाकों में हवा की गुणवत्ता 'Very Poor' श्रेणी में बनी रही।

इस बीच दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि प्रदूषण के बहाने केजरीवाल के आवास पर एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसका निशाना हिंदू त्योहार दिवाली और सनातन धर्म है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कपिल मिश्रा ने दावा किया कि इस अभियान के तहत नेताओं और पैसे लेकर प्रचार करने वाली हस्तियों को सामने लाकर एक खास नैरेटिव चलाया जाएगा। हालांकि, ये आरोप कपिल मिश्रा के हैं।

वहीं, प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण यानी GRAP-III को लागू रखा गया है। इसके बावजूद राजधानी के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण आम लोगों के स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जिंदगी के लिए गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।