Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

दिल्ली की अदालत लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद की जमानत याचिका पर कर सकती है सुनवाई

दिल्ली की अदालत लोकसभा सांसद राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई कर सकती है। सांसद राशिद 2017 के जम्मू कश्मीर आतंकी फंडिंग मामले में 2019 से जेल में बंद है। इंजीनियर रशीद के नाम से मशहूर शेख अब्दुल रशीद ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बारामूला लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला को हराया था।

एडिशनल सेशन जज (एएसजे) चंदर जीत सिंह ने 20 अगस्त को एनआईए को नोटिस जारी किया था और उसे रशीद की याचिका पर 28 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था।

अदालत ने इससे पहले पांच जुलाई को सांसद पद की शपथ लेने के लिए राशिद को पैरोल पर रिहा किया था। राशिद कथित आतंकी फंडिंग मामले में एनआईए के लगाए गए गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत 2019 से जेल में है। फिलहाल वो तिहाड़ जेल में बंद हैं।