Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

योगी सरकार बाढ़ प्रभावितों को पहुंचा रही राहत, मंत्री ए.के. शर्मा ने फैजुल्लागंज-दाउदनगर का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए योगी सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। इसी क्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने लखनऊ के फैजुल्लागंज-दाउदनगर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री वितरित की। साथ ही अधिकारियों को लोगों तक जल्द से जल्द जरूरी सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।

VSDvSV

निरीक्षण के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयों और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर हालात पर लगातार नजर रखने और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

राहत शिविरों में सुविधाओं का लिया जायजा

svSFvsd

मंत्री ए.के. शर्मा ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों में जरूरी दवाइयां, पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहें।

vvsfv

उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने और जलभराव के कारण फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने पर भी जोर दिया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रभावित परिवारों की मदद सर्वोच्च प्राथमिकता

vSDvDSvs

नगर विकास मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की जरूरतों के अनुसार राहत सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी लगातार क्षेत्र में मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी करें और राहत कार्यों में तेजी बनाए रखें।

vSDvSDv

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने प्रभावित लोगों को राहत सामग्री भी वितरित की। राहत सामग्री मिलने पर स्थानीय निवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

vssvSV