Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

सीएम आतिशी पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

दिल्ली की सीएम आतिशी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चुनाव प्रचार में PWD और दिल्ली सरकार के सरकारी वाहन के इस्तेमाल को लेकर आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। चुनाव आयोग की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की है। दिल्ली के गोविंदपुरी पुलिस थाने में दिल्ली पुलिस ने ये FIR दर्ज की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के द्वारा अपने चुनावी कार्यालय के लिए सरकारी वाहन का उपयोग करने पर ये FIR दर्ज हुई है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि FIR सीएम आतिशी पर नहीं हुई है। लेकिन अरविंद केजरीवाल एफआईआर होने की बात कह रहे हैं। 

आतिशी को आज ही विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरना है। हालांकि ये नामांकन सोमवार को भरा जाना था लेकिन समय मिस करने की वजह से आतिशी सोमवार को नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं थीं। इससे पहले आतिशी ने 13 जनवरी को कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आर्शीवाद लिया था और गुरुद्वारा में माथा भी टेका था। आतिशी ने सोमवार को रोड शो भी निकाला था।

दिल्ली में कब हैं चुनाव?

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसीलिए 70 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया भी जारी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP की उम्मीदवार आतिशी इसी के तहत आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक चरण में 5 फरवरी, 2025 को मतदान होगा और चुनाव नतीजे 8 फरवरी, 2025 को घोषित होंगे।

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में 2 बार जीत हासिल कर चुकी है और तीसरी बार जीतने के लिए जोर लगा रही है। वहीं बीजेपी इस चुनाव को दिल्ली की सत्ता में वापसी की चाबी मानकर पूरी ताकत झोंक रही है। कांग्रेस भी इस लड़ाई में बराबर बनी हुई है। वह अकेले इस चुनाव में मैदान में है।