Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

वरिष्ठ नागरिकों के लिए मोबाइल रजिस्ट्रेशन शुरू, CM रेखा ने अभियान को दिखाई हरी झंडी

New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुष्मान भारत योजना के लिए शानिवार को मोबाइल रजिस्ट्रेशन अभियान को हरी झंडी दिखाई। अभियान के तहत विशेष वैन सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचकर 70 साल से ज्यादा आयु के बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन करेंगे। 

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यहां एक वैन और दो कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। ये व्हीकल प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के तहत 70 साल से ज्यादा आयु के वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण करने के लिए है। उन्होंने कहा कि 70 विधानसभा क्षेत्रों में 70 दिन के लिए 70 वाहन 70 साल से ज्यादा आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए होंगे। 

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ये ऐसे समय में है, जब दिल्ली सरकार 70 दिन पूरे कर रही है।