Breaking News

मुंबई में अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़ी कंपनियों के 12 ठिकानों पर ED की छापेमारी     |   नागपुर बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 20, आज सुबह एक और महिला की मौत     |   अब तक 30 से ज्यादा ईरानी जहाजों को डुबोया, अमेरिका का दावा     |   तेहरान में ईरानी बुनियादी ढांचे पर इजरायली सेना ने बड़े पैमाने पर शुरू किए हमले     |   नेपाल इलेक्शन: बालेन शाह की पार्टी को जबरदस्त बढ़त, 50 सीटों पर गिनती जारी     |  

Delhi: पर्यावरण मंत्री सिरसा बोले- भलस्वा में कूड़े के ढेर को मार्च 2026 तक साफ कर दिया जाएगा

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को कहा कि भलस्वा लैंडफिल को मार्च 2026 तक साफ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही बीजेपी नेता सिरसा ने ये भी साफ किया कि भविष्य में दिल्ली में कोई नया कूड़े का पहाड़ नहीं बनने दिया जाएगा। 

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कहा कि लैंडफिल से 35 प्रतिशत कचरा पहले ही साफ किया जा चुका है। उन्होंने उप-राज्यपाल वी. के. सक्सेना को भलस्वा, ओखला और गाजीपुर में दिल्ली के तीनों कूड़े के पहाड़ को साफ करने के उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, "भलस्वा लैंडफिल कभी 70 एकड़ में फैला कूड़े का पहाड़ था। जब से उप-राज्यपाल ने इस परियोजना पर काम शुरू किया है, तब से लगभग 35 प्रतिशत कचरा हटा दिया गया है।" 

सिरसा ने यहां बांस रोपण अभियान के दौरान बताया कि 70 एकड़ में से 25 एकड़ भूमि को फिर से उपयोग के योग्य बना लिया गया है। इस पुनः प्राप्त भूमि पर पांच एकड़ में 2,000 बांस के पौधे लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा, "दिसंबर 2025 तक कचरा इतना कम हो जाएगा कि वे दूर से दिखाई नहीं देगा। मार्च 2026 तक भलस्वा लैंडफिल को पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा। हमारा लक्ष्य ये सुनिश्चित करना है कि तीनों लैंडफिल क्षेत्रों में काम जारी रहे, ताकि कचरे के नए पहाड़ न बनें।"