Breaking News

नेपाल: छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण मतदान, करीब 60% वोटिंग     |   ईरान ने अभी तक रूस से नहीं मांगी कोई मदद: क्रेमलिन     |   T20 WC: सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला     |   14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम मोदी की रैली     |   दोहा में लगातार तीन धमाकों से मचा हड़कंप     |  

दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर खर्च हुए करोड़ों रुपये, RTI में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर द्वारा संचालित पत्रकार सम्मेलन में कहा है की सादगी से सरकार चलाने के दावे के साथ सत्ता में आये अरविंद केजरीवाल की पांच सितारा जिंदगी की पोल तो उनके चोरी चोरी चुपके चुपके बनाये 52 करोड़ के शीशमहल ने खोल दी थी पर आज हम देश की जनता के समक्ष अरविंद केजरीवाल के पांच सितारा जीवन एवं भ्रष्टाचार का एक और प्रमाण सबूत के साथ रख रहे हैं और मांग करते हैं की अरविंद केजरीवाल इस पर तुरंत जवाब दें। पत्रकार सम्मेलन में प्रवक्ता डा. अनिल गुप्ता एवं शुभेन्दू शेखर अवस्थी भी उपस्थित थे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की महाराष्ट्र के नागरिक ने आर.टी.आई (RTI) अर्जी लगा कर 2015 से 2022 के बीच अरविंद केजरीवाल के पुराने निवास बंगले के सामान्य टूट फूट, सीवर, बिजली, बढ़ाई से जुड़े  रखरखाव खर्च का ब्यौरा मांगा जिसका तत्कालीन खुद केजरीवाल की सरकार ने 29 दिसम्बर 2023 को जवाब दिया और खर्च का जो आंकड़ा उस आर.टी.आई. जवाब से सामने आया है वह अरविंद केजरीवल के अय्याशी भरे पांच सितारा जीवन एवं सरकारी कामों में भ्रष्टाचार की पोल खोलता है।

उक्त आर.टी.आई. आवेदक ने उस जवाब को दिल्ली भाजपा को फॉरवर्ड किया है और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज उसे मीडिया को जारी कर बताया की दिल्ली में शायद बड़े बड़े उधोगपतियों के मकानों या मल्टीप्लेक्स कॉम्प्लेक्सों का भी इतना वार्षिक रखरखाव खर्च नही होता होगा जो अरविंद केजरीवाल के पुराने बंगले का था।

सचदेवा ने कहा है की खुद केजरीवाल सरकार द्वारा दिए आर.टी.आई. जवाब के अनुसार 31 मार्च 2015 से 27 दिसम्बर 2022 के बीच अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैग स्टाफ रोड़ स्थित पुराने सरकारी बंगले के सामान्य टूट फूट, सीवर, बिजली, बढ़ाई से जुड़े कार्यों पर रूपए 29 करोड़ 56 लाख एवं 35 हजार 74 का खर्च हुआ।

सचदेवा ने कहा है की आर.टी.आई. से प्राप्त जानकारी से साफ है की 2015 से 2022 के बीच 8 साल में केजरीवाल के पुराने बंगले पर हर वर्ष ओस्तन रूपए 3 करोड़ 69 लाख  54 हजार 384 सामान्य रखरखाव पर खर्च हुए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की किसी एक सरकारी बंगले पर लगभग रूपए 3 करोड़ 69 लाख का वार्षिक रखरखाव खर्च साफ दिखाता है की केजरीवाल किस राजसी स्तर का रखरखाव रखते थे या फिर इसमे भी भ्रष्टाचार का खेल होता होगा।

जिस दिल्ली में आज भी रूपये 3 से 4 करोड़ में एक अच्छा 250 से 300 गज का बंगला बन जाता है वहां केजरीवाल के बंगले पर आखिर रूपए 3 करोड़ 69 लाख का सामान्य रखरखाव खर्च अचंभित करता है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की अरविंद केजरीवाल आजकल खाली हैं बहुत दिनों से मीडिया से भी दूर रह रहें ऐसे में दिल्ली की चाहती है की केजरीवाल खुद सामने आयें और बतायें की उनके बंगले में ऐसी क्या कमी थी जिसके रखरखाव पर हर माह लगभग रूपए 31 लाख खर्च हो जाते थे?