Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

हमारी प्राथमिकता कि जनता के काम न रुकें, CM रेखा ने बताया कैसे करेंगे दिल्ली का विकास

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि बीजेपी की सरकार राष्ट्रीय राजधानी में पूर्ववर्ती सरकार के अधूरे छोड़े गए कार्यों को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अपने निर्वाचन क्षेत्र शालीमार बाग में पानी की पाइपलाइन बिछाने के कार्य का उद्घाटन करते हुए गुप्ता ने कहा कि पिछली एएपी सरकार के दौरान शुरू किए गए सभी अधूरे विकास कार्यों को पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाएगा।

रेखा गुप्ता ने कहा, "हमारी प्राथमिकता यह है कि जनता के काम न रुकें। फिलहाल हम पिछली सरकार के अधूरे पड़े काम और लंबित बकाया जैसी देनदारियों को निपटाने में व्यस्त हैं।" गुप्ता ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक संघों को अनुदान प्रदान करने की योजना को आम आदमी पार्टी  सरकार ने बंद कर दिया था, अब उनकी सरकार इस योजना को पुनः शुरू कर रही है और संबंधित संघों के बकाया भुगतान की व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि शालीमार बाग में विकास कार्य के पहले चरण के तहत विभिन्न रिहायशी खंडों पानी और सीवर लाइनों को बिछाने और उनकी मरम्मत का कार्य किया जा रहा है और अगले चरण में टूटी हुई सड़कों और गलियों की मरम्मत एवं पुनः निर्माण किया जाएगा।