Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

बढ़ते प्रदूषण को लेकर केंद्र ने लिखा राज्यों को पत्र

हाल के दिनों में दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों में बढ़ते प्रदूषण के मामलों को देखते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है। केन्द्र ने राज्यों से कहा है कि अस्पतालों में तैयारी रखें। ऐसे व्यक्ति जिनको सांस की समस्या है, बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाओं को खास एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। जरुरत ना हो तो सुबह शाम टहलने और खिड़की खोलने से भी परहेज करने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में प्रदूषण की समस्या बढ़ेगी लिहाजा सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।