Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

सीएम आतिशी ने पंजाबी बाग फ्लाईओवर का किया उद्घाटन, तीन रेड लाइटों पर ट्रैफिक से मिलेगी राहत

दिल्ली में आधारभूत ढांचों के विकास का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में गुरुवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने पंजाबी बाग के सिक्स लेन क्लब रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस फ्लाईओवर के चालू होने से लोगों को जाम से भी मुक्ति मिल गई। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्लाईओवर की लंबाई 1.12 किमी है और इससे तीन रेड लाइटों पर ट्रैफिक से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जितने फ्लाईओवर अरविंद केजरीवाल ने बनवाए हैं, उतने फ्लाईओवर किसी सरकार ने नहीं बनवाया। आप सरकार ने दिल्ली में 39 फ्लाईओवर बनावाए हैं। 

इससे पहले पिछले साल 25 दिसंबर को आतिशी ने शहर के पूर्वी हिस्से में अप्सरा बॉर्डर को आनंद विहार से जोड़ने वाले छह लेन के फ्लाईओवर का उद्घाटन किया था और कहा था कि इससे हर रोज लगभग 1.5 लाख लोगों को फायदा होगा।