Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पीएम के खिलाफ 'अभद्र' भाषा के इस्तेमाल पर भड़की BJP, राहुल गांधी से माफी की मांग को लेकर प्रदर्शन

New Delhi: बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए इस्तेमाल की गई "अभद्र भाषा" के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बिहार में एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां का अपमान करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए राहुल गांधी से माफ़ी मांगने की मांग की।

सचदेवा ने कहा, "यह एक अक्षम्य अपराध है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां का अपमान देश की सभी माताओं का अपमान है। मैं सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा से पूछना चाहता हूं कि वे इसे कैसे स्वीकार कर सकती हैं, क्योंकि वे भी मां हैं।"

बुधवार को बिहार के दरभंगा में दौरान प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र करते हुए कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका वाड्रा और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव शामिल थे।

गुरुवार को स्थानीय कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद के खिलाफ बिहार पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान मोहम्मद नौशाद ने माना कि उनके मंच पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहे गए थे हालांकि उन्होंने दावा किया कि यह अभद्र टिप्पणी उनकी गैरमौजूदगी में उन लोगों ने की थी जिन्हें वे जानते भी नहीं थे। शुक्रवार को दरभंगा पुलिस ने इस मामले में सिंहवाड़ा निवासी 20 साल के मोहम्मद रिज़वी उर्फ ​​राजा को गिरफ्तार कर लिया।