Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर बीजेपी महिला मोर्चा का विरोध, महिला सम्मान योजना पर उठाए सवाल

राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बीजेपी इस मामले पर लगातार आम आदमी पार्टी को घेरने में लगी है। दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा ने फिरोजशाह रोड स्थित अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर गुरुवार को प्रदर्शन किया।

बीजेपी महिला मोर्चा का आरोप है कि ये योजना सिर्फ राजनीति की धारा को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है और महिलाओं के असली मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। बता दें, आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों में जीत के बाद दिल्ली में महिलाओं को 2100 रुपये मासिक देने की योजना का वादा किया है।