Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

सिर्फ एक और जुमला... 'रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना' को लेकर क्या बोले राहुल गांधी

New Delhi: सरकार की 'रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन' योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि वह हर रोज नए नारे गढ़ते हैं, लेकिन युवा अब भी वास्तविक अवसरों का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या यह 'सिर्फ एक और जुमला' है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, "2024 के चुनाव के बाद पीएम मोदी ने बड़े धूमधाम से "रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन" योजना की घोषणा की, जिसमें हमारे युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया था।"

उन्होंने ने कहा किएक साल हो गया है, सरकार ने इसे परिभाषित भी नहीं किया है और इसके लिए आवंटित 10,000 करोड़ रुपये वापस कर दिए हैं। इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री बेरोजगारी को लेकर कितने गंभीर हैं। इस पर सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।