दूध खरीदना अब और महंगा हो गया है। गुरुवार को अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में दो से चार रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें गुरुवार से लागू हो गई हैं। दिल्ली-एनसीओर में मदर डेयरी के टोंड दूध की कीमत 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, फुल क्रीम दूध 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
अमूल ने भी अपने दूध के दाम बढ़ाए हैं। कंपनी का टोंड दूध 'ताजा' दो रुपये और फुल क्रीम दूध 'गोल्ड' चार रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।
कंपनियों का कहना है कि पशुओं के चारे, पैकेजिंग और ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ने के कारण कीमतें बढ़ाई गई हैं। साथ ही डेयरी किसानों को भी अब ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं।
दूध के दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि पहले से बढ़ती महंगाई के बीच रोजमर्रा की जरूरी चीजों का महंगा होना घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है। उपभोक्ताओं ने दूध की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को काफी ज्यादा बताया है। उनका कहना है कि पहले से ही महंगाई के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। अब दूध के दाम बढ़ने से बजट पर और बोझ पड़ेगा। दूध की कीमतों में ये बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है, जब खाने-पीने की चीजें पहले से ही महंगी हो रही हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य महंगाई दर अगस्त में 5.97 फीसदी थी, जो सितंबर में बढ़कर 7.74 फीसदी हो गई।
अमूल और मदर डेयरी का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा, आज से लागू नई दरें
You may also like
योगी सरकार शुरू करेगी ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन आर्ट’ योजना, हर जिले की खास कला को मिलेगा बढ़ावा.
बीजेपी का अखिलेश यादव पर हमला, बताया ‘आधुनिक भारत का जिन्ना’, 2027 में सपा के सफाए का किया दावा.
योगी सरकार के मंत्रियों का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 2027 में जनता सपा को देगी करारा जवाब.
यूपी में 17 नवंबर को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने और सुधार का मिलेगा मौका.