Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

दिल्ली में बीजेपी की बैठक के बाद 9 सीटों पर प्रत्याशी तय

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी ने 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए नौ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं। इन प्रत्याशियों के नाम जल्द होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक में घोषित किए जाएंगे। दिल्ली में रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई बैठक में तीन-तीन नामों के पैनल में से एक-एक नाम तय किया गया।

भाजपा की हाईलेवल बैठक में सहयोगी दलों को सीट देने को लेकर भी मंथन हुआ। अभी केवल मीरापुर सीट ही राष्ट्रीय लोक दल को देने पर सहमति बन रही है। निषाद पार्टी को कोई भी सीट देने पर संशय बना हुआ है। इसका फैसला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर छोड़ दिया गया है।