Breaking News

राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |   PM मोदी कल आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे, कई कार्यक्रमों होंगे शामिल     |   बिहार: बीजेपी के विधान परिषद सदस्य देवेश कुमार ने इस्तीफा दिया     |   मारुति सुजुकी इंडिया का पहली तिमाही नेट प्रॉफिट 9 फीसदी घटकर ₹3446 करोड़ रहा     |   विपक्ष के भारी हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित     |  

दिल्ली पहुंचे एबीवीपी राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

नई दिल्ली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पुनः निर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालाओं के साथ अत्यंत गर्मजोशी से किया। 

विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय महामंत्री का चुनाव बीते 23 नवंबर को संपन्न हुआ था, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राजशरण शाही तथा राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल पुनर्निर्वाचित हुए थे। इस वर्ष विद्यार्थी परिषद अपने 75वें वर्ष में है, 7 से 10 दिसंबर के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 69वां राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के बुराड़ी मैदान में जा रहा है, जिसमें देश एवं विदेश से दस हजार कार्यकर्ता सहभाग करने के लिए पहुंचेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री इसी अमृत महोत्सव वर्ष के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। राष्ट्रीय अधिवेशन में ही पुनर्निर्वाचित महामंत्री पुनः अगले वर्ष का महामंत्री का दायित्व ग्रहण करेंगे।

याज्ञवल्क्य शुक्ल, विद्यार्थी परिषद के कई प्रमुख दायित्वों का निर्वहन करते हुऐ गत साल से राष्ट्रीय महामंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। पुनः निर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल जी के राष्ट्रीय अधिवेशन निमित्त दिल्ली आने पर उनका स्वागत राष्ट्रीय मंत्री मुस्तफ़ा अली दिल्ली प्रदेश के मंत्री हर्ष अत्री, डूसू सचिव अपराजिता समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पुष्पमालाओं तथा भारत माता की जय के उद्घोष से किया।