Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Haryana Election: AAP ने जारी की चौथी सूची, 21 उम्मीदवारों को दिया टिकट

आम आदमी पार्टी (एएपी) ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें जुलाना से कविता दलाल को कांग्रेस की विनेश फोगट और बीजेपी के योगेश बैरागी के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से जारी उम्मीदवारों की ये चौथी सूची है।

एएपी ने अंबाला छावनी सीट से राज कौर गिल को मैदान में उतारा है, जबकि करनाल से सुनील बिंदल मैदान में हैं। निशांत आनंद गुरुग्राम से चुनाव लड़ेंगे। हरियाणा चुनाव के लिए एएपी के 20 उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार को जारी की गई थी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में एएपी की कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत फेल हो गई थी।

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने अब तक चुनाव के लिए 61 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को वोटिंग होनी है।

कांग्रेस और एएपी ने दिल्ली में एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ा था, जबकि पंजाब में उन्होंने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने हरियाणा के आम चुनाव में एएपी को एक सीट दी थी, जिस पर वो हार गई थी। 2019 के हरियाणा चुनाव में आप ने 46 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।