Breaking News

असम में बाढ़ की स्थिति बेहद चिंताजनक, बढ़-चढ़कर करें मदद: केजरीवाल     |   'सच बोलती रहूंगी', शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर दिए गए बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से जान गंवाने वाली ज्योति के भाई को यूनिवर्सिटी ने दी इलेक्ट्रीशियन की नौकरी     |   किसान-छात्र और युवा... CJP नेताओं ने राकेश टिकैत से मिलकर बनाया नया प्लान     |   राजस्थान के बांसवाड़ा में बस से टकराई स्कूल वैन, एक बच्चे की मौत, छह घायल     |  

आतिशी ने आठवीं मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, बनीं दिल्ली की सबसे युवा सीएम

New Delhi: आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शनिवार को दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। उनसे पहले बीजेपी की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के लिए पार्टी नेता आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि अब वे पद पर तभी लौटेंगे जब दिल्ली के लोग उन्हें विधानसभा चुनावों में "ईमानदारी का सर्टिफिकेट" देंगे। आतिशी के साथ पांच और एएपी विधायकों ने दिल्ली के मंत्री के रूप में शपथ ली है।