Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

दिल्ली चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

आम आदमी पार्टी (एएपी) ने दिल्ली में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस से हाल ही में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली एएपी में शामिल हुए छह नेताओं को भी टिकट मिला है।

ब्रह्म सिंह तंवर (छतरपुर), अनिल झा (किरारी), बी. बी. त्यागी (लक्ष्मी नगर) हाल ही में बीजेपी छोड़कर एएपी में शामिल हुए थे, जबकि जुबैर चौधरी (सीलमपुर), वीर सिंह धींगान (सीमापुरी) और सुमेश शौकीन (मटियाला) कांग्रेस छोड़ने के बाद झाड़ू पकड़ी थी।

बाकी उम्मीदवारों में सरिता सिंह (रोहतास नगर), रामसिंह नेता जी (बदरपुर), गौरव शर्मा (घोंडा), मनोज त्यागी (करावल नगर) और दीपक सिंघल (विश्वास नगर) का नाम शामिल है। पार्टी संयोजक केजरीवाल की अध्यक्षता में एएपी की राजनैतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक के बाद इन नामों की घोषणा की गई। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए फरवरी 2025 में चुनाव होने हैं। 2020 में हुए चुनाव में एएपी ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं।