Breaking News

MP: ट्विशा की मौत केस में आरोपी पति समर्थ को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया     |   पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पीएम मोदी संग 45 तक चली मुलाकात     |   ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला की जमानत रद्द करने की याचिका पर 25 मई को सुनवाई     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर घटकर 688.89 अरब डॉलर रह गया: RBI     |   मध्य प्रदेश: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर किया     |  

दिल्ली में गंदगी के खिलाफ स्वाति मालीवाल ने खोला मार्चा, अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर फेंका कूड़ा

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध दिखाने के लिए कूड़ा फेंका जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। स्वाति मालीवाल और उनके सहयोगियों ने विकासपुरी में सड़कों से कूड़ा उठाया, उसे तीन मिनी ट्रकों में भरा और फिरोजशाह रोड पर केजरीवाल के आवास पहुंचे। 

उन्होंने वहां जमीन पर कूड़ा फेंका, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और वहां से हटा दिया। अरविंद केजरीवाल के पांच फिरोजशाह रोड पर आवास के पास सैकड़ों महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए देखी गईं, जिन पर लिखा था, ‘‘मुस्कुराइए, ‘आप’ दिल्ली में हैं’’।

स्वाति मालीवाल कचरा उठाने वाले तीन ट्रक में से एक में सवार होकर वहां पहुंचीं थी। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे और कुछ लोग विकासपुरी से कूड़ा इकट्ठा करते दिख रहे हैं। 

उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘‘विकासपुरी में सालों से सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। लोग बहुत गुस्से में हैं। वे ये सारा कूड़ा इकट्ठा करके केजरीवाल के घर पर फेंकने जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूरी दिल्ली की हालत खराब हो गई है। दिल्ली वाले रोज जो गंदगी और बदबू झेलते हैं, आज वही केजरीवाल जी को झेलना पड़ेगा। जनता आ रही है, केजरीवाल जी, डरो मत।’’ 

घटना के मद्देनजर केजरीवाल के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिकेड्स लगा दिए हैं और पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।’’