Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

AAP ने अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के फर्जी दस्तावेज बनवाएं... स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप

Delhi: बीजेपी ने रविवार को एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को फर्जी दस्तावेज हासिल करने और दिल्ली में मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने में मदद करने का आरोप लगाया।

पार्टी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने कहा, "जब राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती है, तो आम आदमी पार्टी नेतृत्व चुप क्यों है और अपने विधायक को जांच में शामिल होने का आदेश क्यों नहीं दे रहे हैं, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। क्या केजरीवाल फर्जी मतदाता पहचान पत्र की खरीद का समर्थन करके राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने की स्थिति में हैं, इसलिए क्या वे किसी प्रकार की राजनैतिक जीत का दावा कर सकते हैं? एएपी नेतृत्व देश और दिल्ली की सुरक्षा के साथ समझौता कर सकता है और ये भी तय कर सकता है कि दिल्ली के नागरिकों के अधिकारों को अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों द्वारा हड़प लिया जाए।''

उन्होंने कहा कि दुकान के मालिक और एक साथी से पूछताछ में एएपी के दो विधायकों, मोहिंदर गोयल और जय भगवान से संबंधों का पता चला है। ईरानी ने कहा, आधार के लिए आवेदन पत्र पर उनके हस्ताक्षर और मुहर पाए गए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि विधायकों के कार्यालय के एक कर्मचारी को एजेंसियों ने पूछताछ के लिए बार-बार बुलाया लेकिन वो पेश नहीं हुआ।

ईरानी ने एएपी पर राजनीतिक लाभ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने और दिल्ली के नागरिकों के अधिकारों को "अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों द्वारा हड़पने" की साजिश करने का आरोप लगाया। दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले चुनाव में एएपी को सत्ता से बाहर करने के लिए बीजेपी हर संभव कोशिश कर रही है।