Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

दिल्ली के नए मेयर चुने गए AAP के महेश खिची, BJP के किशन लाल को 3 वोटों से हराया

New Delhi: आम आदमी पार्टी के महेश खिची को गुरुवार को दिल्ली के मेयर के रूप में चुना गया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली एएपी के दलित उम्मीदवार महेश खिची ने बीजेपी के किशन लाल को तीन वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया। खीची को जहां 133 वोट मिले, वहीं किशन लाल को 130 वोट मिले। दो वोट अवैध घोषित कर दिए गए।

कांग्रेस के आठ पार्षदों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए पड़े वोटों की अभी गिनती जारी है। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच तनानती की वजह से अप्रैल में चुनाव में देरी हुई। वहीं, अब प्रस्तावित कार्यकाल में कटौती के बजाय महापौर के लिए पूरे कार्यकाल की मांग की जा रही है।