सहारनपुर में फतेहपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। लूट के मामले में वांछित बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूट के 2 लाख 80 हजार रुपये बरामद किए हैं। साथ ही दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। बदमाशों ने थाना फतेहपुर क्षेत्र में एक पशु व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
Saharanpur में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, अवैध तमंचे और कारतूस जब्त
You may also like
हरिद्वार में धर्म पूछकर रेहड़ी वाले को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार.
उत्तराखंड के सरकारी दफ्तर में सख्त मानक जारी, बिना मंजूरी सरकारी दफ्तर में प्रवेश निषेध.
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 27-28 फरवरी को बारिश-बर्फबारी का अलर्ट.
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर IT रेड, क्रसर एसोसिएशन अध्यक्ष के घर भी छापे.