Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

हरिद्वार में धर्म पूछकर रेहड़ी वाले को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में एक मुस्लिम रेहड़ी विक्रेता को धर्म पूछकर धमकाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में चंचल भारद्वाज नाम का व्यक्ति खुद को हिंदूवादी कार्यकर्ता बताते हुए एक मुस्लिम रेहड़ी वाले से उसका धर्म पूछता नजर आया। साथ ही उसने कनखल को “मुस्लिम प्रतिबंधित क्षेत्र” बताते हुए उसे वहां न आने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने यह वीडियो स्वयं ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और कार्रवाई करते हुए देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा माहौल खराब करने या सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।