Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 27-28 फरवरी को बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 और 28 फरवरी को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय जिलों में मौसम में बदलाव स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा, जबकि मैदानी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल भारी वर्षा की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग ने संभावित मौसम परिवर्तन को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।