Breaking News

यौन उत्पीड़न केस में नासिक कोर्ट ने अशोक खरात को 23 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा     |   होर्मुज में गोलीबारी के बाद ट्रंप की धमकी, कहा- समझौता नहीं तो ईरान की तबाही तय     |   24 घंटों में 150 से ज्यादा हिज्बुल्लाह आतंकवादी ढेर: इजरायल     |   मानहानि केस में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे के खिलाफ वारंट जारी     |   मलेशिया के सबाह में आग से 200 घर तबाह, सैकड़ों लोग बेघर     |  

छत्तीसगढ़ और यूपी में लू की चेतावनी जारी, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा

Chhattisgarh: देश के कई हिस्सों में भीषण लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लखनऊ में पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में अचानक इजाफा हुआ है और ये 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जो सामान्य से काफी ज्यादा है। स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक लू जैसी स्थिति बनी रहेगी।

इस बीच, छत्तीसगढ़ में भी सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया है, जहां कुछ शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग मंडलों के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक लू जैसी स्थिति रहने की आशंका जताई है।

भीषण गर्मी के कारण रायपुर बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मरों को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए कूलर लगवाए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में चल रही भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां पहले ही शुरू कर दी हैं। गर्मियों की छुट्टियां अब 20 अप्रैल से शुरू होंगी, पहले ये छुट्टियां एक मई से 15 जून तक थीं।