Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |   राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित     |   अरुणाचल में चीनी घुसपैठ की खबरों के बीच जयशंकर-राजनाथ की मुलाकात     |   'आज तीन बजे से चर्चा शुरू करेंगे, मैं हर सवाल का जवाब देने को तैयार' अमित शाह ने विपक्ष को दिया चैलेंज     |  

देशभर में मौसम के बदले तेवर, कहीं बारिश तो कहीं गर्मी, सोमवार से सुधार के संकेत

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग बना हुआ है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर देखने को मिला। वहीं कई दूसरे इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। इसकी वजह से मौसम विभाग को 'येलो अलर्ट' जारी करना पड़ा।
पूरे जम्मू कश्मीर में शनिवार को आसमान बादलों से घिरा रहा। मौसम विभाग ने इस क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार तक रुक-रुककर बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है और उसके बाद मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।
जम्मू कश्मीर के कई ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी का भी अनुमान है। इस बीच, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। कई जिलों में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया है।

नागपुर मौसम विभाग ने कुछ जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसमें लू जैसी स्थितियों की चेतावनी दी गई है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में कुछ राहत मिलने का भी अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखा और शुक्रवार रात को गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिली। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि जून में 'अल नीनो' की स्थिति बनने की संभावना के चलते, इस साल देश में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है।