Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 लोगों की मौत, CM स्टालिन ने जताया शोक

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कटनारपट्टी इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए हैं। फायर एंड रेस्क्यू विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 8 शव मलबे से बरामद किए जा चुके हैं और अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और जिला कलेक्टर को सभी जरूरी मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा, "विरुधुनगर जिले के कटनारपट्टी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में कई लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने मंत्रियों के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु को मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी करने और प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने के निर्देश दिए हैं।" गौरतलब है कि इससे पहले 13 अप्रैल को भी विरुधुनगर जिले के सत्तूर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ था, जिसमें कई लोग हताहत हुए थे।