Breaking News

ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम- 'बातचीत करो वरना बड़ी कार्रवाई के लिए रहो तैयार'     |   गुजरात में ATS की कार्रवाई, ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार     |   बिहार के CM सम्राट चौधरी का आज दिल्ली दौरा, PM मोदी से होगी मुलाकात     |   लखनऊ: टेरर फंडिंग पर ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 8 बैंक खाते सीज     |   यूपी में ‘आधी आबादी’ के हक की लड़ाई के लिए प्रोटेस्ट, CM योगी करेंगे अगुवाई     |  

गाजियाबाद के लोनी पुल‍िस थाने में भीषण आग, दो दर्जन वाहन जलकर हुए राख

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी पुल‍िस थाना परिसर में शन‍िवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जप्त किए गए वाहनों में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब दो दर्जन वाहन इसकी चपेट में आ गए. आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई.

चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल के मुताबिक, ट्रोनिका सिटी फायर स्टेशन को सूचना मिलते ही तुरंत तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. इससे पहले पुल‍िसकर्मियों ने अपने स्‍तर पर ही आग बुझाने की कोश‍िश की, मगर वो आग बुझाने में सफल नहीं हो सके. बाद में दमकल कर्मियों ने पहुंचते ही पाइप लाइन बिछाकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया.

आग किन कारणों से लगी, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं. बताया जा रहा है कि लोनी थाना का हाल ही में रिनोवेशन किया गया था और इसे आदर्श थाने के रूप में विकसित किया गया था. ऐसे में थाने के भीतर इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं. गनीमत रही कि आग केवल जप्त वाहनों तक सीमित रही. अगर यह आग थाने के मुख्य भवन या आसपास के रिहायशी/कमर्शियल इलाके तक पहुंचती, तो बड़ा नुकसान हो सकता था.