Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

पाकिस्तान के लिए अकेले विराट कोहली ही काफी हैं, देख लीजिए यह 'विराट' आंकड़े

किंग कोहली, चेज मास्टर, आंकड़ों के सरताज और ना जाने कितने ही नामों से टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को जाना जाता है। विराट बड़े मैचों में अपनी क्लास दिखाने का हुनर बखूबी जानते हैं और जब सामने पाकिस्तान की टीम हो, तो किंग के बल्ले पर लगाम लगाना लगभग असंभव सा हो जाता है।

अब आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 50 ओवर के फॉर्मेट में खेले जा रहा है, तो पाकिस्तान के खिलाफ विराट के वनडे रिकॉर्ड से ही आपको अवगत करा देते हैं। विराट कोहली बल्ला थामकर पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में अब तक कुल 15 बार मैदान पर उतरे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 55.16 की बेमिसाल औसत और 100 के स्ट्राइक रेट से 662 रन निकले हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने इस दौरान 3 शतक और दो अर्धशतक भी जमाए हैं।

वनडे विश्व कप में कोहली पाकिस्तान के खिलाफ तीन बार मैदान पर उतरे हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 64.33 की लाजवाब औसत से 193 रन निकले हैं। साल 2015 में पड़ोसी मुल्क के खिलाफ विराट ने शतक भी जमाया था।