Breaking News

केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |   लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: BJP ने 11 मार्च के लिए सांसदों को जारी किया व्हिप     |   तेल सप्लाई संकट के बीच मिस्र में ईंधन महंगा, कीमतें 30% तक बढ़ीं     |   क्षेत्रीय तेल निर्यात रोकेगा ईरान, IRGC ने अमेरिकी-इजरायली हमलों के बीच दी धमकी     |  

आज राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेगी वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेट टीम

वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट की गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात हुई, जहां पीएम ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके जज्बे की सराहना की। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि पूरी टीम ने देश को गर्व महसूस कराया है।0 इस जीत ने भारत की युवा पीढ़ी, खासकर लड़कियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा दी है।

पीएम से मुलाकात के बाद टीम की आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मिलने की योजना है। राष्ट्रपति खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगी और उनके शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देंगी। बीसीसीआई ने भी खिलाड़ियों के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा की है। पूरे देश में महिला क्रिकेट टीम की यह ऐतिहासिक जीत खेल जगत में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।