Breaking News

जनसंख्या असंतुलन और सांप्रदायिक तनाव पर सख्ती, राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया एक्ट लाने का कैबिनेट फैसला     |   इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने पर जताई सहमति     |   महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया     |   भारत-ईयू व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अगले कुछ दिनों में डील पूरी होने की संभावना- स्पेन के विदेश मंत्री     |   दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण केस में SC सख्त, अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर HC पर उठाए सवाल     |  

शुभमन गिल के हेल्थ पर दिया रोहित ने अपडेट, कौन करेगा उनके साथ पारी का आगाज

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया रविवार को अपने अभियान का आगाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले से पहले भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू की चपेट में आ गए हैं और उनका कंगारू टीम के खिलाफ खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल की हेल्थ पर बड़ा अपडेट दिया है।

भारतीय कप्तान ने कहा, "हम शुभमन गिल को रिकवर होने का पूरा चांस देंगे। वह अभी भी पूरी तरह से बाहर नहीं हुए हैं।" डेंगू की चपेट में आने के चलते माना जा रहा है गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मैच मिस करेंगे। गिल अगर फिट नहीं हो पाते हैं, तो रोहित के साथ पारी का आगाज करने ईशान किशन उतर सकते हैं।