Breaking News

ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम- 'बातचीत करो वरना बड़ी कार्रवाई के लिए रहो तैयार'     |   गुजरात में ATS की कार्रवाई, ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार     |   बिहार के CM सम्राट चौधरी का आज दिल्ली दौरा, PM मोदी से होगी मुलाकात     |   लखनऊ: टेरर फंडिंग पर ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 8 बैंक खाते सीज     |   यूपी में ‘आधी आबादी’ के हक की लड़ाई के लिए प्रोटेस्ट, CM योगी करेंगे अगुवाई     |  

IPL 2025: लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान बने ऋषभ पंत, बोले- मैं अपना 200 प्रतिशत दूंगा

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को सोमवार को आईपीएल के आगामी सत्र के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स का कप्तान बनाया गया। उन्होंने टीम को पहला खिताब दिलाने के लिए अपना दो सौ फीसदी देने का भरोसा दिलाया। 

पंत को आईपीएल की मेगा नीलामी में लखनऊ टीम ने 27 करोड़ रूपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था। पंत ने नया कप्तान बनाये जाने के बाद मीडिया से कहा ,"मैं अपना 200 प्रतिशत दूंगा । ये मेरा आपसे वादा है। मैं इस भरोसे पर खरे उतरने की कोशिश करूंगा। मैं नई शुरूआत और नई ऊर्जा को लेकर काफी रोमांचित हूं।"

टीम के मालिक संजीव गोयनका ने कहा, "हम नयी उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ शुरुआत करेंगे। सबसे अहम है कि नए आत्मविश्वास के साथ। मैं आपके सामने हमारे नये कप्तान ऋषभ पंत को पेश करता हूं।"