Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

राहुल द्रविड़ ने अचानक छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ, मुख्य कोच पद से दिया इस्तीफा

IPL: दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र से पहले राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच का पद छोड़ देंगे। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को यह घोषणा की। द्रविड़ को आईपीएल 2025 सत्र से पहले रॉयल्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।

दिलचस्प बात यह है कि रॉयल्स ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जबकि अटकलें लगाई जा रही हैं कि कप्तान संजू सैमसन भी फ्रेंचाइजी छोड़ना चाहते हैं। रॉयल्स ने एक्स पर एक बयान में कहा, ‘‘राहुल कई वर्षों से रॉयल्स के सफर के अहम अंग रहे हैं। उनके नेतृत्व में खिलाड़ियों की एक पीढ़ी तैयार हुई है। उन्होंने फ्रैंचाइज़ी की संस्कृति पर एक अमिट छाप छोड़ी है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘राहुल को फ्रैंचाइज़ी में एक बड़े पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। राजस्थान रॉयल्स, उसके खिलाड़ी और दुनिया भर के लाखों प्रशंसक, फ्रैंचाइज़ी के प्रति उनकी उल्लेखनीय सेवा के लिए राहुल का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।’’ अगर सैमसन भी टीम छोड़ देते हैं तो मिनी नीलामी से कुछ महीने पहले रॉयल्स मुश्किलें बढ़ जाएगी।