Breaking News

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 से 23 अप्रैल तक जर्मनी के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे     |   ईरान ने इजरायली जासूसी नेटवर्क में शामिल होने के आरोपी दो लोगों को फांसी दी     |   बेंगलुरु में कांग्रेस MLA और डीके शिवकुमार के करीबी एनए हैरिस के खिलाफ छापेमारी     |   ईरान: तेहरान में बिजली कटौती से कई इलाकों में दिक्कत, मोबाइल जनरेटर लगाए गए     |   सीजफायर के बाद भी ऑपरेशन जारी, लेबनान में 20 सैन्य ठिकाने स्थापित करेगा इजरायल     |  

मिथुन मन्हास बीसीसीआई के नए अध्यक्ष चुने गए

दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास रविवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में इसके अध्यक्ष चुने गए। मन्हास (45 वर्ष) बोर्ड के 37वें अध्यक्ष बने। उन्होंने रोजर बिन्नी की जगह ली जिन्होंने पिछले महीने 70 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व ऑलराउंडर मन्हास ने 1997-98 और 2016-17 के बीच 157 प्रथम श्रेणी, 130 लिस्ट ए और 55 आईपीएल मैच खेले। इस महीने की शुरुआत में नई दिल्ली में बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों की एक अनौपचारिक बैठक के बाद उन्हें सर्वसम्मति से चुना गया। मन्हास के नाम प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 27 शतक सहित 9714 रन और लिस्ट ए मुकाबलों में 4126 रन दर्ज हैं।