Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

CT 2025: विराट कोहली ने हासिल की एक और उपबल्धि, भारत के सबसे सफल फिल्डर का रिकॉर्ड बनाया

भारत के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में एक और उपबल्धि हासिल की। कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स में भारत के लिए सर्वाधिक कैच लेने का रिकॉर्ड कायम किया। 

अपने 559वे अंतरराष्ट्रीय मैच में कोहली ने अपने कैच की संख्या 336 तक पहुंचाई है और इस रिकॉर्ड ने द्रविड़ के 334 कैच के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। 36 साल के कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान दो कैच लेकर ये उपलब्धि हासिल की।

विराट ने वनडे में फील्डर द्वारा लिए गए सबसे ज़्यादा कैच के मामले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। कोहली पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़कर वनडे में सर्वश्रेष्ठ भारतीय फील्डर बने थे, कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में 161 कैच हैं और वे सिर्फ श्रीलंका के पूर्व महान खिलाड़ी महेला जयवर्धने से फिलहाल पीछे हैं।