Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

चौथे दिन भारत दूसरी पारी में 462 रनों पर आउट, मेहमानों को जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य

IND vs NZ 1st Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में पहले टेस्ट के चौथे दिन सरफराज खान के शानदार 150 रन और ऋषभ पंत की 99 रन की पारी की बदौलत भारत अपनी दूसरी पारी में 462 रन पर आउट हो गया। इस तरह से टेस्ट जीत के लिए उसने मेहमान टीम के सामने 107 रनों की चुनौती रखी है।

टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को सरफराज के पहले शतक और पंत की पारी ने भारत के लिए उम्मीद जगाई। हालांकि उनके आउट होने के बाद मेजबान टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। चाय के बाद छह विकेट पर 438 रन से आगे खेलते हुए भारत ने रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के विकेट जल्दी गंवा दिए। भारतीय पारी 99.3 ओवर में खत्म हो गई।

भारत की पहली पारी महज 46 रन पर ही सिमट गई थी। जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 402 रन बनाए।