Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

दूसरे टेस्ट से पहले मां कामाख्या मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

IND vs SA 2nd Test: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने गुरुवार सुबह नीलाचल स्थित मां कामाख्या मंदिर में पूजा की। उन्होंने 22 नवंबर से गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में शुरू होने वाले भारत–दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट मैच से पहले मां का आशीर्वाद लिया। उनके साथ टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें बुधवार को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए गुवाहाटी पहुंच चुकी है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने कप्तान टेम्बा बावुमा के नेतृत्व में सुबह नौ बजे फिटनेस ड्रिल और नेट प्रैक्टिस से दिन की शुरुआत की। भारतीय टीम दोपहर एक बजे अभ्यास के लिए स्टेडियम पहुंचेगी।