Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

क्‍यों हो रहा IDFC और IDFC फर्स्‍ट बैंक का मर्जर

IDFC First Bank Merger: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) के शेयरहोल्‍डर्स ने आईडीएफसी लिमिटेड के साथ मर्जर को एक मीट‍िंग में मंजूरी दे दी. यह मीट‍िंग एनसीएलटी (NCLT) की चेन्‍नई पीठ की तरफ से बुलाई गई थी.

बैंक की तरफ से शेयर मार्केट को दी गई जानकारी में बताया गया क‍ि रिमोट और ई-वोटिंग के जर‍िये इक्‍व‍िटी शेयरहोल्‍डर ने मर्जर के प्रस्‍ताव को पार‍ित कर द‍िया.' आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ मर्जर की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया क‍ि जल्द एनसीएलटी (NCLT) की तरफ से इसकी मंजूरी का ऐलान कर द‍िया जाएगा.