Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

दिल्ली में चांदी की कीमत में ₹1800 गिरी, सोने की कीमत में 300 रुपये की गिरावट दर्ज

Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतों में सोमवार को 1,800 रुपये की गिरावट आई और यह 2.45 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जबकि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमत गिरकर 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवार के बंद भाव 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम से चांदी की कीमत में 1,800 रुपये यानी लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 2,45,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई।

99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी 300 रुपये की मामूली गिरावट आई और यह 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। पिछले बाजार सत्र में सोने की कीमत 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के कारण 14 अप्रैल को सोने के बाजार बंद रहेंगे।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखी गई। स्पॉट सिल्वर 1.58 अमेरिकी डॉलर या 2.09 प्रतिशत गिरकर 74.31 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि सोना 25.92 अमेरिकी डॉलर गिरकर 4,722.26 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया।